Crime ReportsJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा: कांबिंग गश्त में 313 वारंट तामील, 24 शराब कारोबारी गिरफ्तार,पुलिस कप्तान सम्पत उपाध्याय के नेतृत्व में पूरी रात चला ऑपरेशन; पुलिस की सख्त कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप

SET NEWS, जबलपुर। शहर और देहात में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान सम्पत उपाध्याय के आदेश पर जिलेभर में बीती रात विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया। यह ऑपरेशन 12 जुलाई की रात 9 बजे से लेकर 13 जुलाई की रात 2:30 बजे तक चला।

खुद सड़कों पर उतरे अधिकारी-
इस विशेष अभियान का संचालन एएसपी सिटी आनंद कलादगी, एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा एवं समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों, एसडीओपी और थाना प्रभारियों के मार्गदर्शन में किया गया। सभी थानों की पुलिस टीमों ने शहर के हर कोने और ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए सघन दबिश दी।

शराब तस्कर भी दबोचे-
इसके साथ ही, अवैध शराब कारोबार के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 67 लीटर कच्ची शराब और 215 पाव देशी-विदेशी शराब जब्त की गई।

वाहन चैकिंग में संदिग्ध धरे-
गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मुसाफिरखानों और सुनसान इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन चेकिंग भी की गई।

लगातार जारी रहेगा अभियान-
इस प्रकार की निरंतर कार्रवाई से जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी और अपराधियों में भय का वातावरण बनेगा। पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा, ताकि जबलपुर को अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।
-संपत उपाध्याय, पुलिस कप्तान

गश्त के दौरान पुलिस ने 313 लंबित वारंट तामील किए, जिनमें

104 गैर-म्यादी वारंट,

99 गिरफ्तारी वारंट,

110 जमानती वारंट शामिल हैं।

इनमें से अधिकांश आरोपी वर्षों से फरार थे।

Related Articles

Back to top button