DindoriMPSET NEWS SpecialTrending News

उत्कृष्ट विद्यालय करंजिया में संपन्न हुआ स्वीप लोकतंत्र का स्वयंबर

– कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों आयोजित का जिले के नागरिकों को दिया गया मतदान का संदेश

डिंडौरी, गणेश मरावी। लेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डिंडोरी के निर्देशन व जिला नोडल स्वीप सीईओ जिला पंचायत सुश्री विमलेश सिंह के मार्गदर्शन में आज अंतर्गत युवा मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उत्कृष्ट विद्यालय करंजिया में “स्वीप लोकतंत्र का स्वयंबर” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत बृहत तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वीप आइकॉन श्री सुनील श्याम और सीईओ जिला पंचायत सुश्री विमलेश सिंह उपस्थित रहे। आज के इस कार्यक्रम में दूरस्थ बैगाचक ग्रामों से महिला पुरुष प्रतिभागी के रूप में शामिल शामिल हुए।

प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

“स्वीप लोकतंत्र का स्वयंबर” कार्यक्रम में तीरंदाजी कबड्डी मटका दौड़, खो खो, वॉलीबॉल जैसे खेल प्रतियोगिता के साथ आजीविका मिशन की दीदियों के द्वारा रंगोली, मेहंदी, प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। जिनमें विजेता टीम के साथ सहभागिता करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

Related Articles

Back to top button