DindoriMPSET NEWS Special

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत पलकी में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया

डिंडौरी, गणेश मरावी।  कलेक्टर विकास मिश्रा ने जनपद पंचायत डिंडोरी के ग्राम पंचायत पलकी में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने अवगत कराया कि उन्हें रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया है। कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत डिंडोरी निखिलेश कटारे को पंचनामा तैयार करा, ग्रामीणों के आवेदन और जॉब कार्ड की जांच करने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने तत्काल पंचनामा तैयार किया गया। जनपद सीईओ निखिल कटारे ने बताया कि ग्रामीणों के जॉब कार्ड का परीक्षण करवाया जा रहा है। यदि ग्रामीणों को रोजगार नहीं मिला है तो मनरेगा एक्ट के प्रावधान के तहत संबंधित से बेरोजगारी भत्ता दिलवाया जायेगा।
जिला चिकित्सालय का निरीक्षण
कलेक्टर  विकास मिश्रा ने शनिवार को प्रातः जिला चिकित्सालय डिंडौरी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। साथ ही सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका समुचित उपचार हेतु मौजूद स्टॉफ को निर्देश दिए हैं।
समाचार क्रमांक/11/ दिसंबर /2023

Related Articles

Back to top button