DindoriLive NewsMPSET NEWS Special
कलेक्टर ने वनग्राम सिलपिडी, तांतर और चाड़ा में वितरित किये गर्म कपडे़


डिंडौरी, गणेश मरावी। कलेक्टर विकास मिश्रा ने जिले में शीत लहर के चलते वनग्राम सिलपिड़ी, तांतर और चाड़ा में ग्रामीणों से मुलाकात कर जरूरतमंद बच्चों, बुजुर्गां को स्वेटर और कपड़े वितरित किए। उन्होंने उनकी दैनिक जरूरतों और समस्याओं के बारे में जाना। लोगों को प्राथमिकता से शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही सभी अधिकारियों को भी जरूरतमदों को कपड़े व अन्य दैनिक जरूरतों की सामग्री प्रदाय करने के लिए प्रेरित किया है।




