DindoriMPSET NEWS Special

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेसवार्ता आयोजित: 26 नवंबर 2023 को नर्मदा महोत्सव का आयोजन,मतगणना में ये सुविधाएं रहेगी वर्जित

डिंडौरी,गणेश मरावी। कलेक्टर विकास मिश्रा के द्वारा नर्मदा महोत्सव के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागर में समय सीमा की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 2023 को ’’नर्मदा महोत्सव’’ श्रृंखला कार्यक्रम अंतर्गत उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज,संस्कृत मंत्रालय, भारत सरकार व संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश एवं जिला प्रशासन के सहयोग से नर्मदा उत्सव’’ का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी में आयोजित की गई है। विकास मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न राज्य के कलाकारों द्वारा लोक गीत एवं लोक नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी। इस कार्यक्रम में राजस्थान का घूमर, पनिहारी, भवाई उत्तरप्रदेश की ब्रज होली, लठमार होली, छत्तीसगढ़ के पंडवानी गायन आदि की प्रस्तुति दी जाएगी।
चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार मतगणना में संलग्न अधिकारी कर्मचारियों को मतगणना के पहले विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। कोई भी अधिकारी कर्मचारी, पत्रकार मोबाइल फोन लेकर मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं कर सकेंगें। सभी कर्मचारी माईक्रो आर्ब्जबर, कॉलेज के प्रोफेसर, प्राध्यापक (रसायन, अर्थशास्त्र ,गणित, भौतिक विज्ञान) आदि से संबंधित कर्मचारी होंगे। मतगणना सुबह 06 बजे से शुरू होगी।
मतगणना स्थल पर समस्त पत्रकारों को निरीक्षण के साथ-साथ आवष्यक निर्देश दिए गए। मतगणना स्थल विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 103 शहपुरा एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 104 डिंडौरी के स्थलों एवं स्ट्रांग रूम का जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा एवं रिटर्निंग ऑफिसर रामबाबू देवांगन की उपस्थिति में भ्रमण कराया गया।

Related Articles

Back to top button