गांजा तस्करी का कारोबार में 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख 34 हजार का गांजा जप्त, बरगी थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की कार्यवाही

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के बरगी थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने गांजा तस्करी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर जबलपुर आ रहे थे जहां मुखबीर की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है पकड़े गए गांजा तस्करों से पुलिस ने 3 लाख 34 हजार का गांजा जप्त किया है पुलिस में सभी आरोपियों पर एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है

कप्तान का आदेश
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थाे/अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।

थाना प्रभारी से मिली जानकारी,
थाना प्रभारी बरगी नीलेश दोहरे ने बताया कि क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि नंदन बस में 3-4 व्यक्ति चाकू लिये सिवनी तरफ से जबलपुर की ओर आने वाले हैं तीनों की उम्र लगभग 20-25 वर्ष है उनमें से एक लड़का लाल रंग की जैकेट, दूसरे ने सफेद टी शर्ट जिसमें काले रंग की धारियां हैं। नंदन बस सिवनी तरफ से जबलपुर तरफ आ रही है।
सूचना पर पहुंची पुलिस और क्राइम ब्रांच
सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना बरगी की संयुक्त टीम द्वारा बरगी वायपास नंदकेश्वर ढाबा बरगी एन एच 34 रोड पर दबिश दी गई कुछ समय बाद सिवनी की ओर से आ रही नंदन बस क्रमांक एमपी 22 जेड एफ 6661 को रोककर बस कंडक्टर एवं ड्रायवर की निशादेही पर बस चौक करते हुये मुखबिर के बताये हुलिये के युवकों को बस से उतारकर नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमशः शिवम केशरवानी पिता कमलेश केशरवानी उम्र 32 वर्ष निवासी सिमरन टेक्सटाईल दुकान के सामने शंकर घी भंडार के पास लार्डगंज, एवं गोलू उर्फ अन्नू धुसिया पिता अजय धुसिया उम्र 20 वर्ष निवासी भूरी बाई का बगीचा थाना गोराबजार, तथा रूपेश कुमार पिता कुंवरलाल रैकवार पिता उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम उमरिया चौबे पनागर, वेदांश अवस्थी उर्फ बटुक पिता दिनेश अवस्थी उम्र 19 वर्ष निवासी सिंघई कालोनी निवाड़गंज दीक्षितपुरा कोतवाली बताये,

तलाशी लेने पर निकला गांजा,
तलाशी लेने पर संदेही शिवम केशरवानी के पिट्ठू बैग जिसमें अंग्रेजी में अमेरिकन टूरिस्ट लिखा है खोलकर देखने पर 2 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, संदेही गोलू उर्फ अन्नू धुसिया के पास मिले काले रंग केे पिट्ठू बैग जिसमें अंग्रेजी में पोमा लिखा है खोलकर देखने पर 2 पेकेट मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, संदेही रूपेश कुमार रैकवार के कब्जे में रखे हाथ थैला में 2 पेकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, संदेही वेदांश उर्फ बटुक अवस्थी के पास रखे पीले रंग के कंबल में 1 पेकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, चारों संदेहियों के कब्जे से मिले 7 पेकेट कें अवैध मादक पदार्थ गांजा को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये तौल करने पर कुल 6 किलो 686 ग्राम गांजा कीमती लगभग 3 लाख 34 हजार रूपये होना पाया गया।

उड़ीसा से जबलपुर पहुचा गांजा,
गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर संदेहियों को जबलपुर के प्रांजुल सोनकर द्वारा पैसे देकर उड़ीसा में मोबाइल नम्बर धारक से गांजा खरीदकर लाना बताये, आरोपियों के कब्जे से 6 किलो 686 ग्राम अवैध मादक गांजा जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई ।

उल्लेखनीय भूमिका,
आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक अनिल कुमार, आरक्षक उमाशंकर डेहरिया, बिपुल, सुधीर एवं थाना प्रभारी अपराध शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, अनिल पाण्डे, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, आरक्षक राजेश मिश्रा, विनय सिंह, अजीत सिंह, प्रदीप टेकाम, इंद्रजीत यादव तथा सायबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह मरावी, आरक्षक पवन डेहरिया की सराहनीय भूमिका रही।



