Crime ReportsCrime ReportsExclusive ReportsFeatured NewsIndiainternationalJabalpurLatest NewsLive NewsMP

जबलपुर : अपराधियों का खौफनाक चेहरा, मंदिर के दर्शन करने गए युवक का, चाकू से हमला कर रेत दिया गला,

जबलपुर सेट न्यूज ! संस्कारधानी जबलपुर में अपराधियों का खौफनाक चेहरा सामने आया है। गोहलपुर थाना क्षेत्र के चंडाल भाटा अघोरी बाबा मंदिर के पास एक दर्दनाक घटना घटित हुई है। चार लोगों ने एक युवक को पकड़ा और एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। दर्दनाक घटना तब हुई जब मयंक मलिक नामक युवक मंदिर जा रहा था। आरोपियों ने रास्ता रोककर मयंक पर हमला किया और चाकू से उसका गला रेत दिया। फिलहाल मयंक मलिक की हालत गंभीर है और उसे तुरंत मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल चंडाल भाटा अघोरी बाबा मंदिर के पास रहने वाला घायल युवक मयंक मलिक पेशे से कचरा उठाने का काम करता है और अपनी जीविका इसी से चलाता है। घायल युवक के भाई का कहना है कि इस पूरी वारदात को मुख्य आरोपी साजन तामिया ने अन्य चार लोगो के साथ मिलकर अंजाम दिया है जो क्षेत्र का शातिर बदमाश है। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि “हमारे इलाके में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। पुलिस को सख्त कदम उठाने की जरूरत है। पुलिस का कहना है कि “हम मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे।” जबलपुर के चंडाल भाटा अघोरी बाबा मंदिर के पास की यह घटना हमारे समाज में बढ़ते अपराधों का एक और प्रमाण है। हमें उम्मीद है कि पुलिस जल्द से जल्द बदमाशों पर शिकंजा कसेगी।

सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर,

Related Articles

Back to top button