IndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर:मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ट्रांजिट विजिट पर डुमना आगमन 

जबलपुर: मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गुरूवार 20 नवम्‍बर को ट्रांजिट विजिट पर पटना से वायुयान द्वारा दोपहर 2.25 बजे डुमना विमानतल जबलपुर आगमन होगा। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 2.35 बजे डुमना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्‍टर द्वारा नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा तहसील के ग्राम डमरूघाटी स्थित हेलीपेड के लिये प्रस्‍थान करेंगे। डॉ. यादव दोपहर 3.10 बजे डमरूघाटी से कार द्वारा तेंदूखेड़ा विधानसभा के ग्राम बोहानी प्रस्‍थान करेंगे। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव बोहानी में स्‍थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 4.15 बजे डमरूघाटी स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे तथा शाम 4.30 बजे हेलीकॉप्‍टर द्वारा भोपाल प्रस्‍थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button