JabalpurLatest NewsPoliticsTrending News

जबलपुर # मन की बात के 100वें संस्करण का प्रसारण, भाजपा जनप्रतिनिधि व कार्यकताओं ने सामूहिक रूप से सुना

जबलपुर। आकाशवाणी में प्रसारित हुए प्रधानमंत्री के मन की बात के 100वें संस्करण का प्रसारण माह के अंतिम रविवार को हुआ। जिसमें जबलपुर महानगर के विभिन्न स्थानों सहित सभी बूथो में भाजपा के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवँ कार्यकर्ता क्षेत्र के नागरिकों एवँ प्रबुद्धजनों के साथ सुना।
भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने बताया मन की बात कार्यक्रम को साँसद राकेश सिंह, प्रदेश महामंत्री राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार दीनदयाल मंडल के अतंर्गत भंवरताल कल्चरल स्ट्रीट में, सुमित्रा वाल्मीकि सिविल लाइन स्थित शासकीय आवास में, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू रानी दुर्गावती मंडल के वीर सावरकर वार्ड, एकता चौक राम मंदिर में विधायक अशोक रोहाणी अटलबिहारी बाजपेई मंडल स्थित आकाशवाणी केंद्र कटंगा में, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे तिलक मंडल के राधाकृष्णन वार्ड सिंधी कैंप भानतालैया में, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन विवेकांनद मंडल के कस्तूरबा गांधी स्थित भाजपा कार्यालय रानीताल में, क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, नागरिकों के साथ एवँ पार्टी के जिला पदाधिकारी, पूर्व विधायक अंचल सोनकर सिद्धबाबा में, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू सेठिनगर में, सदानंद गोडबोले तिलक भूमि तलैया में मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता अपने अपने बूथो में सामूहिक रूप से मन की बात को सुना।
कार्यक्रम प्रभारी रत्नेश सोनकर ने बताया कि जबलपुर में मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर आयोजित किया गया; 378 स्थानों पर प्रमुख कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button