Court / Notice / OrdesCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsLive NewsMP

जबलपुर # अबैध रेत उत्खनन के दौरान धंसी रेत खदान,3 की मौके पर हुई मौत, तीन घायल 1 लापता,

जबलपुर के गोसलपुर थाना इलाके के कटरा रमखीरिया गांव की है।जहा रेत की अवैध खदान धंसने से महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना गोसलपुर थाना इलाके के कटरा रमखीरिया गांव की है। यहां मजदूर बरनू नदी के किनारे खदान से रेत निकाल रहे थे। सभी मृतक कटरा के रहने वाले हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक मजदूर लापता है। जेसीबी की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि दिन्नू खटीक यहां मजदूर लगाकर 20 फीट गहरी खदान से रेत निकलवा रहा था। एएसपी सोनाली दुबे ने कहा कि मौके पर रेत का अवैध उत्खनन हो रहा था।

जिनकी हुई मौत, 1 मुकेश (35) पिता जगन खटीक 2 मुन्नी बाई (38) पति जगन बसोर, 3 राजकुमार (29) पिता कैलाश खटीक, घायल हुए लोग के नाम,1 खुशबू (25) पति विनोद, 2सावित्री (35) पति अनु बसोर, 3 चांदनी (20) पिता राजू बसोर

सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर

Related Articles

Back to top button