Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: अरुण हत्याकांड में 9 दोषियों को उम्रकैद, सनसनीखेज मामले में न्याय की जीत

अरुण हत्याकांड में 9 दोषियों को उम्रकैद, सनसनीखेज मामले में न्याय की जीत

जबलपुर न्याय की चौखट पर आखिरकार ‘छोटा अरुण’ के हत्यारों को उनके किए की सजा मिल गई है। जुलाई 2022 के इस चर्चित और वीभत्स हत्याकांड में अपर जिला सत्र न्यायालय, जबलपुर ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी 9 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
न्यायाधीश राजेश यादव ने साक्ष्यों की  विवेचना के बाद यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया। सजा पाने वालों में राजू समुद्र और रिंकू रान,कृष्णा समुन्द्रे,पप्पू सुदेश,साहिल समुन्द्रे,जय समुन्द्रे,अजय समुन्द्रे,नीरज बिरह,शुभम ननहेट जिन्होंने एक सोची-समझी साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया था।
​यह पूरा मामला 27 जुलाई 2022 का है, जब छोटा अरुण अपनी मोटरसाइकिल से घर से निकला था। पुरानी रंजिश के चलते राजू समुद्र और रिंकू रान ने अपने साथियों को ललकारा और फिल्म स्टाइल में पीछा कर प्रेम सागर सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास अरुण को घेर लिया। हमलावरों ने उसे मोटरसाइकिल से गिराकर चाकू और पत्थरों से गोदकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था।
लोक अभियोजन अधिकारी लहर दीक्षित ने बताया कि इस मामले में पैरवी करते हुए दलील दी की यह अपराध सोची समझी साझीस के तहत किया गया था,जिसपर न्याय हित मे अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए जिसपर सुनवाई करते हुए न्यायादिश ने दोनों पक्षो के द्वारा दी गई दलीलों को सुनते हुए अभियुक्त गणों को साक्ष्य के आधार पर दोषी पाते आजीवन कारावास की सजा और 2-2 हजार का अर्थदंड की सजा सुनाई।

Related Articles

Back to top button