Daily News UpdatesJabalpurLatest News

जबलपुर # उप राष्ट्रपति के कार्यक्रम से पहले पुलिस कप्तान ने जाॅंची सुरक्षा व्यवस्था

जबलपुर। पुलिस कप्तान तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा दिनॉक 20 व 21 जून को उप राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन और कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुये रविवार को सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ करने के उद्देश्य से बीडीडीएस टीम द्वारा कार्यक्रम स्थल, मार्ग के साथ साथ डुमना विमानतल, सर्किट हाउस तथा रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मॉल, महत्वपूर्ण संस्थान, तथा भीडभाड वाले स्थानों की चैकिंग के साथ-साथ समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र के एैसे स्थान जहॉ पर बाहर से आने वाले आगन्तुक रूकते हैं की चैकिंग हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में बीडीडीएस टीम द्वारा स्नेफर डॉग के साथ डुमना विमानतल, सर्किट हाउस एवं भीड़भाड़ वाले स्थान रेल्वे स्टेशन, दीनदयाल बस स्टैण्ड, मॉल, ग्वारीघाट, भेडाघाट आदि स्थानों में चैकिंग की जा रही है। इसके साथ ही समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा थाना क्षेत्र के होटल, लॉज, धर्मशाला, सराय, डेरे आदि की चैकिंग की जा रही है। यह चैकिंग की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
पुलिस कप्तान तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा संस्कारधानी वासियों से अपील की गयी है कि यदि कोई भी संदिग्ध वस्तु आपको नजर आती है तो उससे दूर रहें एवं इसकी सूचना तत्काल कन्ट्रोलरूम के दूरभाष क्रमंाक 0761-2676100, 2676102 व डायल 100 पर देें ताकि तत्काल बीडीडीएस टीम से चैकिंग की कार्यवाही करायी जा सके।

Related Articles

Back to top button