Jabalpur

जबलपुर: एसडीएम रांझी बनी कलावती ब्यारे, अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन

जबलपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन करते हुए संयुक्त कलेक्टर कलावती ब्यारे को एसडीएम रांझी नियुक्त किया है, वहीं एसडीएम रांझी रहे डिप्टी कलेक्टर ऋृ षभ जैन को कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ किया है। कलेक्टर श्री सुमन द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से कार्य की सुविधा के मद्देनजर एक अन्य आदेश जारी कर नायब तहसीलदार केण्ट सुरेश सोनी को तहसील कार्यालय रांझी से तहसील कार्यालय अधारताल में पदस्थ किया गया है और नायब तहसीलदार श्यामसुंदर आनंद को तहसील कार्यालय अधारताल से तहसील कार्यालय रांझी में पदस्थ किया गया है।

Related Articles

Back to top button