Court / Notice / OrdesIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: कप्तान का आदेश क्राइम ब्रांच और गढ़ा पुलिस ने की कार्यवाही,गांजे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

SET NEWS जबलपुर! जबलपुर पुलिस के द्वारा नशे के कारोबार में अंकुश लगाए जाने लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।इस कड़ी में गढ़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मामलों में 3 गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर तीनो आरोपियो से करीब 10 किलो मादक पदार्थ गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर मामला दर्ज किया गया।मामले की जानकारी देते हुए गढ़ा थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया की क्राइम ब्रांच को मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुए सुरेश स्वामी और राजेंद्र बाथरे से करीब 5 किलो 842 ग्राम गांजा जब्त कर कार्रवाई की गई।इसी प्रकार शारदा मंदिर के पास गांजा की तस्करी करने खड़े आरोपी विनोद पटेल को गिरफ्तार करते हुए करीब 3 किलो 842 ग्राम गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

उल्लेखनीय भूमिका: गांजा सहित आरोपी को पकडने में उप निरीक्षक गनपतलाल वंशकार, राजेन्द्र प्रसाद अहिरवार, प्रधान आरक्षक हिमलेश, प्रधान आरक्षक अरूण रघुवंशी, आरक्षक कमलेश परतेती, क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक राजेश पाण्डे, संजय मिश्रा, संतोष पटेल आरक्षक प्रमोद सोनी, इस्माइल खान, विनय सिंह साइबर सेल के प्रधान आरक्षक अमित पटेल, रुस्तम अली आरक्षक अरविंद की सराहनीय भूमिका रही।

सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर, 7974423030

Related Articles

Back to top button