IndiaLatest NewsMP

जबलपुर का कायाकल्प शुरू:स्मार्ट सिटी की खुशबू से 75 घंटे में महका पाटन बाइपास का एंट्री पॉइंट

जबलपुर स्मार्ट सिटी में शहर के एंट्री प्वाइंट को सवारना शुरू कर दिया है। जिसकी शुरुआत पाटन बायपास के एंट्री पॉइंट से शुरू की गई है। भारत सरकार द्वारा आयोजित आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्मार्ट सिटी में 75 घंटे में एंट्री प्वाइंट का जीर्णोद्धार किया है। अमृत महोत्सव की 2.0 चैलेंज में जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा भाग लिया गया। जिसमें स्मार्ट सिटी में शहर के एंट्री प्वाइंट पाटन बायपास को चयनित कर लगातार 75 घंटे में कार्य कर एंट्री प्वाइंट को संवारने का कार्य किया।

कार्यक्रम में सबसे पहले एंट्री प्वाइंट से अतिक्रमण हटाया गया। जिसके पश्चात साफ-सफाई और प्रकाश की व्यवस्था को बेहतर बनाया गया साथ ही एंट्री प्वाइंट की सुंदरता को संवारने के उद्देश्य से आकर्षक पेंटिंग स्मार्ट सिटी द्वारा कराई गई। जिससे पाटन बायपास का एंट्री प्वाइंट आकर्षक नजर आने लगा है। वहीं शहर में प्रवेश करने वाले अंग तक रुक कर एंट्री प्वाइंट को देखने मजबूर हो रहे हैं। स्मार्ट सिटी की सीईओ निधि सिंह राजपूत के मुताबिक भविष्य में शहर के समस्त एंट्री प्वाइंट को भी इसी तरह से संवारा और सौंदर्यीकरण करने का कार्य किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button