Latest News

जबलपुर का सट्टा नेटवर्क पुणे शिफ्ट, आईपीएल पर करोड़ों का खेल जारी, स्थानीय संचालक रोशू का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन, 15 युवकों की टीम के साथ दो फ्लैट से चल रहा गोरखधंधा 

सट्टा नेटवर्क पुणे शिफ्ट, आईपीएल पर करोड़ों का खेल जारी, स्थानीय संचालक रोशू का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन, 15 युवकों की टीम के साथ दो फ्लैट से चल रहा गोरखधंधा 

जबलपुर। आईपीएल सीजन के साथ ही सट्टे का अवैध कारोबार भी तेज हो गया है। सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक जबलपुर से जुड़ा एक कथित सट्टा संचालक “रोशू” इन दिनों पुणे में डेरा जमाए हुए है, जहां से वह पूरे महाकौशल समेत अन्य क्षेत्रों में आईपीएल सट्टे का नेटवर्क संचालित कर रहा है। बताया जा रहा है कि इस काम के लिए वह जबलपुर से करीब 15 युवकों की टीम अपने साथ लेकर गया है और पुणे में दो अलग-अलग फ्लैट किराए पर लेकर पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा है।
अंतरराष्ट्रीय सटोरिया सनपाल का खास गुर्गा-
सूत्रों का दावा है कि उक्त संचालक “रोशू” का संबंध अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय सटोरिया सतीश सनपाल से बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि वह सनपाल के नेटवर्क की लाइन लेकर जबलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में सट्टा गतिविधियों को अंजाम देता है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर सक्रिय खत्री बंधुओं समेत कुछ अन्य लोगों से भी उसके करीबी संबंध होने की चर्चाएं हैं, जिनके जरिए नेटवर्क को मजबूत किया गया है।
फरवरी में दुबई से हुई वापसी-
जानकारी के अनुसार हाल ही में फरवरी माह में उक्त व्यक्ति अपने परिवार के साथ दुबई गया था, जहां उसने कथित तौर पर अपने आकाओं से मुलाकात की। इस दौरान उसकी वापसी यात्रा भी सुर्खियों में रही, जब बम विस्फोट की घटना के चलते उसकी फ्लाइट रद्द होने की बात सामने आई। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
सट्टे से अर्जित रकम से उठाई एक्सयूवी-
सूत्र यह भी बताते हैं कि 12 मार्च को उसने एक नई एक्सयूवी कार खरीदी है, जिसे सट्टे से अर्जित रकम से जोड़ा जा रहा है। वहीं जबलपुर के मदन महल क्षेत्र में कोरी नामक एक व्यक्ति के यहां सट्टे की नगदी रखवाने और वहीं से लेन-देन संचालित करने की भी चर्चा है। यह स्थान कथित तौर पर नेटवर्क का स्थानीय वित्तीय केंद्र बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button