Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर के मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की चौथी मंजिल से जूनियर डॉक्टर ने लगाई छलांग,जांच में जुटी पुलिस

मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की चौथी मंजिल से जूनियर डॉक्टर ने लगाई छलांग,जांच में जुटी पुलिस

नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की चौथी मंजिल से आज सुबह एक जूनियर डॉक्टर ने छलांग लगा दी। इस घटना में जूनियर डॉक्टर को गंभीर चोट आई है, जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है, बताया जा रहा है कि जूनियर डॉक्टर कुछ दिनों से डिप्रेशन में था, जिसके चलते उसने यह प्राणघातक कदम उठाया है। जूनियर डॉक्टर का अभी आईसीयू में इलाज चल रहा है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल नंबर 4 में रहने वाले फर्स्ट ईयर स्टूडेंट शिवांश गुप्ता ने आज सुबह तकरीबन 11:30 बजे चौथी मंजिल से अचानक ही छलांग लगा दी। जूनियर डॉक्टर के जमीन पर गिरते ही वहां पर मौजूद लोगों ने तुरंत ही मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और पुलिस को इसकी सूचना दी, वहीं गंभीर हालत में आनन-फानन में उसे कैजुअल्टी में लेकर आए जहां जूनियर डॉक्टर का इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के दिन डॉक्टर नवनीत सक्सेना, मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉक्टर अरविंद शर्मा सहित अन्य स्टॉप भी जूनियर डॉक्टर के पास पहुंच गया है, डॉक्टरों की एक टीम लगातार उसका इलाज करने में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि जूनियर डॉक्टर शिवांश गुप्ता कुछ दिनों से डिप्रेशन में था।

 हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगाने के कारण जूनियर डॉक्टर शिवांश गुप्ता के हाथ, पैर और सिर पर गंभीर चोट आई है, वही जिस जगह यह घटना हुई है, वहां की जमीन पूरी तरह से खून से लाल हो गई। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अब इस विषय की जानकारी जुटा रही है, कि आखिरकार शिवांश गुप्ता क्यों डिप्रेशन में था।

Related Articles

Back to top button