JabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: खाई में समा गई पिकअप वाहन,हादसे में 1 की मौत, 30 ज्यादा घायल, तीन की हालत गंभीर

SET NEWS जबलपुर बरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है जिसमें महिला बच्चे सहित 30 से 35 लोग घायल हुए जिसमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई,बही तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है सभी घायलों को जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है, घायल के परिजनों ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि तिलवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम ऐठा खेड़ा से अपने पूरे परिवार के साथ भाई की शादी पक्की करने के लिए जा रहे थे इसी दौरान बरेला ब्रिज के पास पहुंचने से पहले ही तेज रफ्तार पिकअप वाहन स्टीयरिगं फेल हो गया और खाई में जा कर पलट गया, जिसमें सवाल महिला बच्चे और बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास के लोगों के द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत ही 108 की मदद से मेडिकल अस्पताल पहुंचाया है जिनका इलाज मेडिकल अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा किया जा रहा है

सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर,7974423030

Related Articles

Back to top button