Crime ReportsCrime ReportsJabalpur

जबलपुर # गब्बर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जा रहा था वारदात को अंजाम देने

जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिह द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को लोक सभा चुनाव शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों,आदतन गुंडा बदमाश की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध समर वर्मा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एच.आर.पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना गोहलपुर की टीम द्वारा एक आरोपी को पिस्टल एवं 1 कारतूस सहित रंगे हाथ गिरफ्तार किया है

थाना प्रभारी ग्वारीघाट सक्तूराम मरावी ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक लड़का खारीघाट में नीले रंग की टीशर्ट एवं काले रंग का लोवर पहने हुये है अपने कमर मे पीछे दाहिने तरफ पेंट में पिस्टल जैसी चीज खोसे कोई घटना करने की फिराक मे खडा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहा मुखबिर के बताये हुलिये का एक लड़का खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम राहुल सिंह धुर्वे उर्फ झपेन्द्र उर्फ गब्बर उम्र 23 वर्ष निवासी एफसीआई गोदाम के पीछे सेठीनगर गोरखपुर बताया जो तलाशी लेने पर पेंट के दाहिने तरफ कमर में पीछे तरफ एक पिस्टल खोंसे मिला पिस्टल की मैगजीन को चैक करने पर एक कारतूस लोड होना पाया गया। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल एवं कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी केा फायर आर्म्स सहित पकड़ने में प्रधान आरक्षक अशोक सिंह,आरक्षक तरूण , छत्रपाल, संदीप पाण्डे की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button