Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: गांजा के कारोबार में 2 आरोपी गिरफ्तार,

SET NEWS जबलपुर! जबलपुर में मादक पदार्थ का खरीद फरोख्त तेजी चल रही है पुलिस लाख दावे करे की वो अवैध मादक पदार्थ को बेचने वालो पर कार्यवाही कर रही है। लेकिन सच्चाई इसके बिलकुल विपरीत है। जबलपुर की संजीवनी नगर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कूटी पर सवार दो लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 15 किलो गांजा बरामद किया है बरामद किये गए गांजे की कीमत लगभग 2 लाख 10 हजार बतायी जा रही है। पुलिस ने पकडे गए आरोपी अजित मरकाम और शराब अवधवाल से पूछताछ की तो उन्होंने बताया की रांझी इलाके में रहने वाले बाबू भाई को गांजा देने जा रहे है। पकडे गए आरोपियों ने बताया की बाबू भाई ने इस कार्य के लिए उन्हें 1 लाख 40 हजार एडवांस भी दिया है। पुलिस पकडे गये आरोपियों के साथ बाबू भाई की तलाश कर रही है। पुलिस ने पकडे गए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

उल्लेखनीय भूमिका, आरोपियों केा मादक पदार्थ गांजे के साथ रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी संजीवनी नगर श्रीमति अंजली उदेनिया, सहायक उप निरीक्षक अनिल परिहार सहायक उप निरीक्षक भद्दू लाल धुर्वे, प्रधान आरक्षक शारदा त्रिपाठी, आरक्षक मोहन सनोडिया, अनुज सेंगर, रजनीश यादव तथा क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र सिंह, आरक्षक राजेश मिश्रा, आशुतोष बधेल, सत्यसेन, तथा सायबर सेल के प्रधान आरक्षक अमित पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर, 7974423030

Related Articles

Back to top button