Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर : घायल ने पुलिस को दी गलत जानकारी, खबर चलने के बाद परेशान होते रहे जस्टिस के परिवारजन व पुलिस आधिकारी

जबलपुर। मंडला जिले के निवास मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में जस्टिस कौरव के भाई की मौत की खबर से कौरव परिवार परेशान हो गया। वहीं इस खबर के बाद पुलिस प्रशासन के द्वारा दिन भर इस बात की तस्दीक के लिए फोन पे फोन आते जाते रहे।

हुआ यूं की मंडला के निवास में हुए सड़क हादसे के बाद हादसे में मृत व्यक्ति के साथ हुए घायल ने पुलिस को जो जानकारी दी वह चौंकाने वाली थी। घायल ने घटना में उसके साथ मृत व्यक्ति को न्यायधीश व मध्य प्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता जस्टिस पुरूषेंद्र कौरव के भाई होना बताया। इस जानकारी पर मंडला पुलिस ने आनन फानन में घटना में गंभीर रूप से घायल को जबलपुर के एक अस्पताल भेजा। मामला हाई प्रोफाइल समझकर घटना की जानकारी जबलपुर पुलिस को भी भेज दी गई। जिस पर ओमती थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दोनों घायल की जानकारी ली।

पुलिस ने पाया कि मंडला से आए दोनों घायलों में से एक की मृत्यु हो गई है। पूछताछ में मंडला पुलिस की तरह जबलपुर पुलिस को भी घायल ने मृतक को जस्टिस का रिश्तेदार बताया।

तड़के सुबह जब यह खबर आग की तरह फैली तो जस्टिस कौरव के भाई अश्वनी कौरव को शुभचिंतकों व रिश्तेदारों के फोन आने शुरू हो गए, जिससे उनका परिवार बेहद परेशान हो गया। और उन्होंने इस खबर का खंडन किया और इसकी जानकारी कई विभागों को भेजी।

इस घटना के बाद पुलिस भी इस बात की जानकारी एकत्रित कर रही है की घायल ने मंडला और जबलपुर जिले की पुलिस को यह जानकारी क्यों दी की मृतक जस्टिस कौरव के भाई हैं। इस मामले में पुलिस विभाग बारीकी से जांच में जुटी है।

सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर,

ताजा अपडेट के लिए बने रहिए सेट के साथ जबलपुर,

Related Articles

Back to top button