IndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: जन्म जन्मान्तरों के पुण्यों से श्रवण करने मिलती है श्रीमद् भागवत कथा,पुरानी जगदम्बा कालोनी में भागवत कथा प्रारंभ, व्यासपीठ से सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री के उद्गार

जबलपुर। भगवान की लीलाओं का श्रवण करने से जीव का कल्याण होता है। श्रीमद् भागवत कथा परम कल्याणकारी है जिसका श्रवण करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। श्रीमद् भागवत साक्षात भगवान श्री कृष्ण की वांगमई मूर्ति है। भागवत कथा का रस पान करने के लिए देवता भी लालायित रहते हैं। लेकिन जिसके जन्म जन्मान्तरों के पुण्यों का उदय हो जाता है उसे सहज रूप से भगवान की कथा सुनने का अवसर मिल जाता है।

उक्त उद्गार भागवत कथा प्रवक्ता शिव मंदिर कचनार सिटी (बड़े शंकर जी) विजय नगर के मुख्य आचार्य एवं मां दक्षिणेश्वरी धाम के संस्थापक सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने पुरानी जगदम्बा कालोनी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम

दिवस व्यासपीठ से व्यक्त किए।
कथा के पूर्व देवी देवताओं का पूजन अर्चन आचार्य अमित उपाध्याय, संजय उपाध्याय ने संपन्न कराया। वाय के शर्मा की स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में व्यास पीठ का पूजन सरला शर्मा तथा रश्मि शर्मा ने किया। इस दौरान शरद शर्मा, अभय शर्मा, प्रभव, शांतनु, शिवा विश्वकर्मा, शिवम, रिया, प्रिंसी सहित अन्य भक्त उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button