IndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: जन सुनवाई में 65 शिकायतें दर्ज, कप्तान सम्पत उपाध्याय ने दिए त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

SET NEWS, जबलपुर। आम जनता की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से पुलिस कप्तान सम्पत उपाध्याय द्वारा मंगलवार को जनसुनवाई की। इस दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए 65 शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिनमें पारिवारिक विवाद, जमीन से जुड़े मामले, मारपीट और साइबर अपराध शामिल रहे। कप्तान उपाध्याय ने सभी शिकायतों पर त्वरित वैधानिक कार्रवाई के निर्देश थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को दिए और समय-सीमा में समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एएसपी आनंद कलादगी एवं डीएसपी ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय भी उपस्थित रहीं।

गौरतलब है कि कप्तान के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों और चौकियों में भी जनसुनवाई आयोजित कर शिकायतें सुनी गईं।

Related Articles

Back to top button