Crime ReportsJabalpurLive NewsMP

जबलपुर: डकैती के मामले में एक साल से फरार चल रहे दो आरोपियों को बरगी पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर की बरगी थाना पुलिस ने 07 लाख की डकैती की वारदात का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने इस मामले में 6 बदमाशों में से 5 को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रही थी जहां पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था आरोपियों के कब्जे से डकैती के 7 लाख की गाड़ी सहित अन्य सामान बरामद हो गए. गिरोह का सरगना ने षड्यंत्र रचकर अपने साथियों को एकत्रित करके वारदात को अंजाम दिया था.
थाना प्रभारी निलेश दोहरे ने बताया कि शिकायतकर्ता शेख अथहर अली पिता शेख अख्तर अली उम्र 38 साल अम्बाड थाना अम्बाड जिला जलना महाराष्ट्र का रहने वाला ड्राईवरी करता है दिनाँक 15/04/2025 को मै महिन्द्रा पिकअप नई (बिना डाला के चाकन पुणे से लेकर महिन्द्रा शोरूम सतना डिलेवर करने जा रहा था 17/04/2025 को दिन में 1.30 बजे करीब ग्राम रैपुरा बस स्टाफ के पास पहुंचा उसे नींद आ रही थी तभी पिकअप खडी कर उसके अंदर सो गया उसके बाद 30-35 साल के तीन लडके और बोलने लगे की हम लोगो को जबलपुर तक चलना है तीनो को मिला कर 150 रूपये किराया देने को बोले तो मैने मना किया तो उनमें से एक युवक ने  हाथ घुंसो से मारा और बोला चल गाडी चालू कर आगे बढा और तीनो लोग मेरी गाडी में अंदर बैठ गये और जबरदस्ती गाडी चालू करवा कर जबलपुर तरफ ले गये जब मै जबलपुर के पास पहुंचा तो बोला कि जबलपुर आ गये उतर जाओ तो बोले और आगे जाना है तुम गाडी चलाते रहो और चलती गाडी में ही दो लोग मेरे साथ हाथ घुंसो से मारपीट करते रहे तथा एक ने किसी कडी वस्तू से मेरे सिर में मारा जिससे मुझे सिर में चोट आई खून बहने लगा ।
जब स्लीमनाबाद जिला कटनी पहुंचा तो वे लोग मेरे जैब से पर्स तथा मेरा मोबाईल फोन निकाल लिये और मुझे धक्का देकर गाडी से नीचे उतार दिये और मेरी पिकअप गाडी बिना डाला की एवं मेरा मोबाईल व पर्स जिसमें मेरा आधारकार्ड,ड्राईविंग लायसेंस तथा 3000 रूपये (कुल कीमती करीबन 07 लाख रूपये को छूडा कर ले गये । पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामला जांच में लिया था
थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि घटना दिनांक से फरार चल रहे विवेक उर्फ दद्या पटेल सागर उर्फ जानू यादव को पुलिस ने नैनपुर से गिरफ्तार किया है डकैती की घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है पुलिस का कहना है कि जल्द फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Related Articles

Back to top button