Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest News

जबलपुर: दिन दहाड़े एक्टिवा में आग लगाकर भाग गए बाइक सवार युवक,कटंगा रोड पर स्थित जॉनसन स्कूल के पास की घटना

SET NEWS जबलपुर
जबलपुर। बंदरिया तिराहे से कटंगा रोड जाने वाले मार्ग पर स्थित जॉनसन स्कूल के पास खड़ी एक एक्टिवा में दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने आग लगाई और भाग खड़े हुए। अचानक हुई इस घटना से सभी सन्न रह गए। वही पास में वाहन सुधारने का काम करने वाले एक मैकेनिक ने बताया कि दो लड़के बाइक पर आए और जॉनसन स्कूल के पास खड़ी स्कूटी में आग लगाकर भाग गए। आसपास से गुजर रहे कुछ लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक स्कूटी आधे से ज्यादा जल चुकी थी। इस बारे में मैकेनिक भी ज्यादा जानकारी तो नहीं दे पाया लेकिन बस इतनी जानकारी लगी है कि स्कूटी जॉनसन स्कूल में पढ़ने वाले छात्र की बताई जा रही है। छात्रों के बीच विवाद के कारण ही स्कूटी को जलाया जाना बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर, 7974423030

Related Articles

Back to top button