Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsLive NewsMP

जबलपुर: दो पक्षों में मामूली बात पर हुआ विवाद, लाठी डंडे मार कर उतारा मौत के घाट, महिला सहित तीन गिरफ्तार,

जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जलगांव के पास दो पक्षों में डॉग को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ गया की एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में रामभरन भूमिया की मौत हो गई। सूचना मिलने के मौके पर पहुंची बनाया थाना पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाते हुए मामला जांच में लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलगांव के रहने वाले मृतक रामभरन भूमिया को घायल अवस्था में पनागर शासकीय अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने चेक करने पर रामभरन भूमिया को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की रिपोर्ट पर पनागर थाना पुलिस ने महिला सहित पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सचिन यादव राजकुमार यादव माँ सूदा यादव को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी वही दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पनागर पुलिस ने बताया कि मामूली विवाद पर पांचो लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर रामभरन भूमिया घायल कर दिया था। जिसे अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई।

 

सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर,

Related Articles

Back to top button