जबलपुर: नशे के लिए शहर में दिनदहाड़े लूट,लूट करने बाले आरोपियों को पुलिस ने एक घंटे के अंदर किया गिरफ्तार,

जबलपुर सेट न्यूज! संस्कारधानी जबलपुर में नशे के लिए दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है, जहां दिनदहाड़े शहर के व्यस्ततम इलाके में लूटपाट की गई। इस लूट के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए एक घंटे के अंदर लूट करने बाले दो आरोपियों को मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल यह घटना गढ़ा थाना क्षेत्र के सूपाताल मानस मंदिर के पास की है। जहा लुटेरों ने माही कलेशिया और प्रभा मिश्रा नाम की दो महिलाओं के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी तरुण पटेल और राजा उर्फ राजकुमार ठाकुर ने स्वीकार किया कि उन्होंने नशे की लत के लिए यह अपराध किया था। गढ़ा थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि लूट करने बाले दोनों आरोपियों को चंद घंटो के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही यह बात ही भी सामने आई है कि दोनों आरोपी नशे में के आदी है ओर नशे के लिए दोनों मिलकर शहर में वारदात को अंजाम देते है। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 309(4) और 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है। इन धाराओं के तहत गंभीर अपराध की संज्ञा दी जाती है और आरोपियों को दंडित किया जा सकता है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर लूट की वारदात से संबंधित अन्य जानकारियों के लिए पूछताछ शुरू कर दी है। इस त्वरित और प्रभावी पुलिस कार्रवाई से न केवल पीड़ितों को न्याय मिल सकेगा, बल्कि शहर में सुरक्षा का संदेश भी जाएगा। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने और अपराधियों को शीघ्र पकडने के लिए पुलिस की तत्परता और आधुनिक तकनीकों का उपयोग महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। जबलपुर पुलिस ने इस मामले में अपनी सक्रियता और कुशलता का प्रदर्शन किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि शहर में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर,



