Crime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: नशे के सौदागरों पर पुलिस कप्तान की बड़ी कार्यवाही, तीन महिला सहित सात गिरफ्तार,

SET NEWS, जबलपुर। क्राईम ब्रांच की टीम ने गांजे की खेप लेकर कटंगी जा रहे आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने दोनों कारो से 66 किलो 690 ग्राम गांजा कीमती 14 लाख रुपये का बरामद किया है। क्राइम ब्रांच ने पकड़े आरोपियों को थाना पुलिस को सौंपा जिसने कार्यवाही कर फरार सरगना की तलाश शुरू कर दी हैं।

पुलिस ने बताया कि क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि छत्तीसगढ़ पॉसिंग की दो कारों में गांजे की बड़ी खेप आ रहीं है। जिस पर क्राईम ब्रांच ने मंझौली पुलिस के साथ मिलकर सुहार नदी के पहले सिहोरा रोड नरेन्द्र सिंह के खेत के सामने नाकाबंदी की। उसी दौरान पुलिस को सिहोरा तरफ से मुखबिर द्वारा बतायी गई दो कारे आती दिखी। पुलिस ने सफेद रंग की कार एक्सयूव्ही 500 में बैठे वाहन चालक से नाम पता पूछा। जिसने अपना नाम सौरभ खरे उम्र 22 वर्ष एवं चालक के बाजू में बैठी महिला ने अपना नाम सत्यकला खरे पति विश्वजीत प्रधान उम्र 48 वर्ष तथा पीछे बैठी महिला ने अपना नाम कंचन ठाकुर पति मंटू ठाकुर उम्र 24 वर्ष एवं सोनू बर्मन पिता महेश बर्मन उम्र 22 वर्ष सभी निवासी सिहोरा बताया। वहीं स्विफ्ट कार के चालक ने अपना नाम लखन बर्मन उम्र 20 वर्ष तथा चालक के बगल वाली सीट में बैठी महिला ने अपना नाम ममता बर्मन उर्फ  मुन्नी पति महेश बर्मन उम्र 50 वर्ष, पीछे की सीट मे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम दीपक लोधी उम्र 21 वर्ष सभी निवासी सिहोरा बताया।

दोनों कारो से गांजा बरामद-

पुलिस ने एक्सयूव्ही 500 कार में रखे एक थैले में टेप से लिपटे हुये 4 पैकिट में तथा डिक्की में रखे 2 बैग के अंदर टेप से लिपटे हुये 27 पैकिट तथा इसी प्रकार स्विफ्ट कार में  कार की डिक्की से 1 बैग में 9 पैकिट एंव पि_ू बैग में 10 पैकिट तथा 1 पीले रंग की बोरी के अंदर 14 पैकिट टेप से लिपटे हुये बरामद किये। जिन्हें चैक करने पर उसमें गांजा मिला, जो कि तौल करने पर कुल 66 किलो 690 ग्राम गांजा कीमती लगभग 14 लाख रूपये का होना पाया गया। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया वह उक्त गांजा सुुंदरगढ़ उड़ीसा से लेकर आये है, जो कि कटंगी निवासी खित्तू उर्फ  खिलावन लोधी को देना है। पुलिस ने गांजा व दोनों कारों सहित आरोपियों के पास से मिले छह मोबाईल जप्त करते हुए उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की।

इनकी रही सराहनीय भूमिका-

आरोपियों केा अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में क्राइम ब्रांच के एएसआई नरेश पासी, हवलदार अमित पटेल राजेश पाण्डे, अखिलेश पाण्डे, रूस्तम अली, थाना मंझौली के एसआई अमित मिश्रा, रचना पाण्डे, एएसआई रामसनेही पटेल, हवलदार अमित शुक्ला, आरक्षक छन्नूलाल, मनोज तथा सायबर सेल के एसआई कपूर सिंह, आरक्षक दुर्गेश की सराहनीय भूमिका रही।

सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर 797443030

Related Articles

Back to top button