Crime ReportsExclusive ReportsJabalpurLatest NewsLive NewsMP

जबलपुर: नाबालिक प्रेमिका की हत्या के बाद जंगल किनारे मिला प्रेमी का शव, स्कूल की दीवार पर लिखा पांच लोगों की हत्या की आखिर क्या है वजह,,

जबलपुर सुनील सेन, मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुई 16 वर्षीय नाबालिक की हत्या के बाद आरोपी की जंगलों से लगे एक नहर किनारे लाश मिली है। लेकिन 6 माह पहले स्कूल की दीवारों पर लिखी गई पांच लोगों की बात अब भी रहस्य बनी हुई है। क्योंकि हत्या की बात के साथ-साथ आरोपी प्रेमी और नाबालिक का नाम भी लिखा हुआ था। वही पुलिस पिछले 42 घंटे से आरोपी प्रेमी को पकड़ने के लिए जंगलों में तलाश कर रही थी।

दरअसल 16 वर्षीय नावालिग की हत्या करने के बाद आरोपी जंगलों की ओर भाग गया था इसके बाद से पुलिस की चार टीम एवं 50 से ज्यादा ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रहे थी। लेकिन इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि कुडारी उमरिया के पास आरोपी का शव पड़ा हुआ है सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। वही आरोपी के परिजनों का आरोप है की उसकी हत्या की गई है और लाश को जंगल किनारे लगे पानी मे फेंक दिया गया है। क्योकि मौक़े से जो सल्फॉस की डिब्बी मिली है वह भरी हुई है। परिजन अब निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

यह पूरी घटना 4 जुलाई की चरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम कुलोन की है। कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय रिया पटेल बचपन से ही अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। हाल में ही रिया ने कक्षा दसवीं की परीक्षा पास की थी और उसका 11वीं में चरगवां के एक स्कूल में एडमिशन हुआ था। रिया के पिता छोटेलाल लोधी रिया को लेने के लिए ग्राम सुनवारा से कुलोन आने वाले थे। लेकिन उससे पहले रिया की मौत की खबर उन तक पहुंच गई।

बताया जा रहा है रिया की मौसी ओर नाना नानी कुलोन गांव में ही रहते है। रिया घर में थी इसी दौरान गांव का युवक यशवंत उर्फ इशु घर में घुसा और रिया से बात कर रहा था। बातचीत के दौरान इशु ने चाकू निकाला और नाबालिक के गले में मार दिया। लहूलुहान हालत में रिया घर के आंगन में ही गिर गई जिसके बाद परिजन घायल लड़की को मेडिकल अस्पताल लेकर रवाना हुए। जहां रिया ने अपनी मौसी को बताया कि इशु ने चाकू मारा है लेकिन नाबालिक रिया की मेडिकल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

नावालिग मृतिका रिया के पिता छोटेलाल लोधी का कहना है कि आरोपी यशवंत उर्फ इशु पटेल ने करीब 6 माह पहले स्कूल की दीवार में लिखकर रिया से प्रेम का इजहार किया था। इसके साथ ही काले रंग की स्याही से पांच लोगों की हत्या की बात औऱ रिया लोधी इशु पटेल लिखा गया था। उस वक्त इशु को बुलाकर समझाईस दी गई, लेकिन इसके बावजूद भी इशू ने नाबालिक का पीछा नहीं छोड़ा। दीवारों पर लिखा है कि ” 20 तारीख को गोलीकांड होगा, पांच लोग मारे जाएंगे “खतरा” शिक्षकों की शिकायत पर पुलिस ने पहुंचकर दीवार में रंग रोगन करा दिया था। बताया जाता है कि उस समय भी पुलिस करीब तीन दिन तक गांव में डेरा डाली हुई थी। रिया का चरगवां में 11 कक्षा में एडमिशन होने के बाद अपने पिता के साथ घर वापस जाने बाली थी। लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही आरोपी ने नाबालिक को मौत के घाट उतार दिया। लेकिन सबसे बड़ा सवाल अभी है कि आखिर वह पांच लोग कौन थे जिनकी हत्या की बात दीवारों पर लिखी हुई थी।

वही मृतक युवक के पिता प्रेम सिंह पटेल का कहना है कि इशु की हत्या की गई है हत्या करने के बाद यहां लाकर शव फेंका गया है। क्योंकि इशु के जेब में जो सल्फॉस की डिब्बी मिली है वह पूरी भरी हुई है। परिजन अब निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक हमले के कुछ देर बाद ही जब किशोरी घायल अवस्था में घर के आंगन में पड़ी थी तो सबसे पहले उसे उसकी मौसी ने देखा और मरने से पहले मृतका ने आरोपी यशवंत पटेल का नाम लिया और बताया कि उसी ने उसे पर चाकू से हमला किया है। मृतिका रिया पटेल और आरोपी यशवंत पटेल एक दूसरे को जानते थे। आरोपी नावालिग के घर के ही पास रहता था। औऱ आइस्क्रीम बर्फ का गोला बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर जानकारी जुटाई है कि रिया और यशवंत लंबे समय से एक दूसरे से फोन पर बातचीत करते थे लिहाजा दोनों के बीच प्रेम प्रसंग भी था।

वही पूरे मामले में चरगवां पुलिस का कहना है कि आरोपी की जेब से सल्फॉस की डिब्बी एवं मोबाइल मिला है। प्रथम दृश्य आत्महत्या लग रही है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि आरोपी ने आत्महत्या की है या फिर किसी के द्वारा उसकी हत्या की गई है। फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button