Featured NewsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर # निर्माणाधीन मकान में निकला अजगर नुमा सांप, श्रमिकों में मचा हड़कंप

 

जबलपुर के संजीवनी नगर थानांतर्गत नवनिवेश कालोनी गंगानगर गढ़ा में शाम चार बजे एक निर्माणाधीन मकान में जब मजदूर कालम के लिए गढ्ढा खोद रहे थे तभी मिट्टी के अंदर एक ढाई फीट लंबा अजगर नुमा सांप देखकर वहां हड़कंप मच गया। वहां उपस्थित ओमप्रकाश श्रीपाल के व्दारा सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को सूचना दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। दुबे के अनुसार पकड़ा गया सांप का वैज्ञानिक नाम सेण्ड बोआ (send boaa) है। इसे आम तौर पर चिट्टी सांप या मठ दींयर कहते हैं। ये सांप जहरीला नहीं होता और अधिकतर गीली शुष्क मिट्टी में भीतर छिपकर रहता है।इसकी चमड़ी एक दम खुरदुरी और ददरीली रहती है।शरीर पर बादामी और हल्के पीले धब्बे रहते हैं।इस कारण लोग इसे अजगर समझ लेते हैं।इसकी लंबाई तीन फीट की होती है। चींटी, दीमक ,काकरोच, छिपकली और चूहे के छोटे-छोटे बच्चे इसका पसंदीदा भोजन होता है।इसे छेड़ने पर यह गोलाकार बनाकर अपने मुंह को शरीर में ही छिपा लेता है। यह आक्रामक नहीं होता।

Related Articles

Back to top button