Crime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: पति की बीमारी से परेशान, कुएं में कूदी पत्नी

SET NEWS, जबलपुर। कोतवाली थाना अतंर्गत मिलौनीगंज में अपनी पति के कैंसर की बीमारी से परेशान एक महिला ने अपने घर के सामने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| पुलिस ने बताया कि मिलौनीगंज निवासी 57 वर्षीय श्रीमति अर्चना अपने पति ज्योति प्रकाश द्विवेदी की कैंसर की बीमारी से परेशान रहती थी| इसी मानसिक तनाव के कारण अर्चना ने गुरुवार की सुबह लगभग 4 बजे अपने घर के सामने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है|

Related Articles

Back to top button