Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: पाटन में अवैध धान भंडारण पर प्रशाशन की कार्रवाई,2500 क्विंटल धान की गई जब्त

जबलपुर के पाटन में अवैध धान भंडारण की सूचना पर पहुचीं प्रशाशन की टीम ने मौके से करीब 2500 क्विंटल धान जब्त करते हुए कार्रवाई की है ।जहाँ बिचौलियों द्वारा कम दामो में किसानों से धान क्रय कर धान का भंडारण किये जाने की सूचना प्रशाशन को मिली थी।सूचना पर तहसीलदार सहित प्रशाशन की टीम मौके पर पहुची ।मौके पर बड़ी मात्रा में धान भंडारण कर खेत मे रखी गई थी।हालांकि किसानों का कहना था की उन्होंने खेत से उठाकर धान उक्त जगह एकत्रित की है और यहाँ से सोसाइटी ले जाया जाएगा।वही मौके पर तहसीलदार के द्वारा पंचनामा बनाते हुए उक्त भंडारित धान को जब्त करने की करवाई की गई। हाल ही में जिला कलेक्टर ने आदेश जारी किए थे की किसानो की धान सीधे सोसाइटी में पहुचे बीच मे कोई भी बिचौलिया किसानो से संपर्क कर उनकी कम दामो में धान खरीदी करता है और धान भंडारण करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।साथ ही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने अवैध धान भंडारण करने वालो की सूचना देने वालो को 21 हजार रु इनाम देने की भी घोषणा की थी।

 

 

Related Articles

Back to top button