Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsLive NewsMP

जबलपुर: पुराने विवाद के चलते चार बदमाशों ने लाठी डंडे तलवार मार कर युवक पर किया प्राण घातक हमला

 

जबलपुर सेट न्यूज ! मध्य प्रदेश की संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर में हत्या चाकू बाजी और तलवार बाजी की घटनाएं ठमने का नाम नहीं ले रही है, जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले धनवंतरी नगर चौक के पास एक युवक पर जान से मारने की नियत पर चार बदमाशों ने धारदार हत्या से हमला कर दिया, जहां घायल को मौजूद लोगों ने इलाज के लिए उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है, घटना की जानकारी लगते ही मौके पर संजीवनी नगर थाना प्रभारी और धनवंती नगर चौकी प्रभारी के साथ पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया, पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी, घटना की जानकारी लगते ही, CSP गोरखपुर HR पांडे भी मेडिकल अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पुराने विवाद के चलते युवक पर प्राणघातक हमला कर आरोपी मौके से फरार हो गए,जहां घटना में दिनेश केवट गढ़ा थाना क्षेत्र का निवासी है, मोहल्ले के ही रहने वाले चार बदमाशों ने लाठी डंडे तलवार मार कर घायल कर दिया, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए,जिसे गंभीर चोट आने की वजह से मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है,युवक का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर,

Related Articles

Back to top button