Court / Notice / OrdesCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर # पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने चलाई चाकू, युवक हुआ घायल

सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर

जबलपुर के थाना मदनमहल में सचिन श्रीवास उम्र 30 वर्ष निवासी भवानी फलावर के पास मदनमहल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी टंकी के सामने सैलून की दुकान है दुकान बंद करे अपने घर खाना खाकर अपने दोस्त साहिल ठाकुर, पवन केशरवानी के साथ शिव मंदिर मे बैठा था तभी यश तिवारी, लकी पटैल अपने 2 साथियों के साथ एक्टिवा से आये और उससे पूछे कि लकी मिश्रा एवं रवि भवानी का घर कहां है उसने कहा कि नहीं मालूम तो उससे पैसों की मांग करने लगे, उसने मना किया तो चारों गाली गलौज करने लगे यश तिवारी ने चाकू से हमला कर कान एवं आंख के पास चोट पहुंचा दी लकी पटैल ने उसे बंदूक दिखाया एवं सभी ने जान से मारने की धमकी दिये। रिपोर्ट पर धारा 294, 327, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Related Articles

Back to top button