Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: फांसी के फंदे से लटकते मिले, प्रेमी जोड़े के शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस,

SET NEWS जबलपुर! उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के सिवली थाना क्षेत्र से फरार हुए नाबालिग प्रेमी जोड़े के शव जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र में फांसी के फंदे से लटके मिले। यह जोड़ा विगत दिनों अचानक गायब हो गया था। जिसके वाद परिजनों से पुलिस थाना पहुँच कर मामले की एफआईआर दर्ज कराई थी। बीते दिन नाबालिग लड़की ने अपने भाई को फोन कर बताया कि वह जबलपुर में है इसके बाद परिजनों ने पुलिस की मदद ली और मोबाइल लोकेशन के आधार पर कानपुर पुलिस के साथ जबलपुर पहुंचे।

जब यूपी पुलिस और परिजन जबलपुर के पनागर पहुंचे, तो पता चला कि दोनों ने आत्महत्या कर ली है। दोनों की आत्महत्या के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मीडिकल अस्पताल लाया गया जहाँ दोनों का पीएम किया जा रहा है।

कानपुर पुलिस ने लड़के के परिजनों को भी इस घटना की जानकारी दे दी है। जिसके बाद उनके परिजन भी जबलपुर के लिए रवाना हो गए है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर समाज में प्रेमी जोड़ों के प्रति सोच और पारिवारिक दबाव जैसे मुद्दों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर,7974423030

 

Related Articles

Back to top button