JabalpurLatest NewsMPPolitics

जबलपुर # भाजपा सरकार ने सर्वहारा वर्ग के जीवन मे सकारात्मक बदलाव किएः अजय विश्नोई

 

पाटन विधायक ने पत्रकारवार्ता में केंद्र, राज्य व विधानसभा की उपलब्धियों को बताया

जबलपुर। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश का विदेशो में सम्मान बढ़ा है। देश की सेना की ताकत बढ़ी है। देश में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। सड़क, रेल, नभ संचार के साधन बढ़े है, बेहतर हुये है। देश की अर्थ-व्यवस्था दुनिया में पॉचवे नम्बर पर जा पहुॅची है। दुनिया के अन्य देशों की तुलना में हमारी देश की विकास दर बेहतर और मॅहगाई वृद्धि कम है। देशवासियों का देश और मोदी के प्रति विश्वास बढ़ा है। सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प को यथार्थ में बदला गया है। सर्वहारा वर्ग को सीधा लाभ पहुॅचा कर उनके जीवन में सार्थक बदलाव किया गया है यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता व पाटन विधानसभा से विधायक अजय विश्नोई ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए संभागीय कार्यालय रानीताल में कही।
पत्रकारवार्ता में ग्रामीण जिलाध्यक्ष रानू तिवारी, महानगर जिलाध्यक्ष अध्यक्ष प्रभात साहू, हरि पटेल, प्रशान्त तिवारी गोलू, रविन्द्र पचैरी, कुमार नीरज, श्रीकान्त साहू, रवि शर्मा उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button