Crime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर – मंदिर में तोड़फोड़ से बवाल, सिहोरा में पत्थर बाजों ने जमकर मचाया उत्पात,घरो और लोगों पर पथराव करते कैमरे में कैद हुए एक सैकड़ा पत्थर बाज

जबलपुर के सिहोरा इलाके में उस वक्त हालात बेकाबू हो गए जब दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान विशेष समुदाय से जुड़े युवक ने ग्रिल तोड़कर तोड़फोड़ कर दी, विशेष समुदाय से जुड़े कई लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने मंदिर पर पथराव करना शुरू कर दिया, हालात इस कदर बिगड़े कि कुछ ही देर में दर्जनों की तादाद में उपद्रवी हाथों में लाठी डंडे और पत्थर लेकर सड़कों पर निकले और पत्थरबाजी शुरू कर दी।

दरअसल इस पूरे विवाद के पीछे लाउडस्पीकर की तेज आवाज को वजह बताया जा रहा है, कहा जा रहा है कि मंदिर में आरती के दौरान बजाए जा रहे स्पीकर की आवाज पर विशेष समुदाय से जुड़े लोगों ने एतराज जताया जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए।

घटना सिहोरा के वार्ड नंबर 5 आजाद चौक की है, इस इलाके में दुर्गा मंदिर के ठीक सामने ही विशेष समुदाय का मदीना मस्जिद अहले सुन्नत के नाम से मस्जिद भी है। मंदिर और मस्जिद आमने-सामने होने के चलते यहां दोनों पक्षों में टकराव की संभावना हमेशा से ही बनी रहती है और रमजान माह के शुरू होने के साथ ही इलाके के हालात तनावपूर्ण हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही भारी तादाद में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई। जबलपुर रेंज के आईजी, डीआईजी, जिले के कलेक्टर, एसपी के साथ साथ पुलिस और प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और हालातों को काबू में किया। फिलहाल पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा उपद्रवियों की पहचान कर ली है जिनमें से 15 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया गया है, इसके अलावा उपद्रवियों की गाड़ियों को जप्त करने के साथ ही उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की तैयारी की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button