Crime ReportsCrime ReportsJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर में कुख्यात बदमाश धारदार तलवार सहित गिरफ्तार, जा रहा था बड़ी वारदात को अंजाम देने,आरोपी को गढ़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर की गढ़ा थाना पुलिस ने गोरखपुर थाना क्षेत्र के एक कुख्यात बदमाश को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहा था जहां थाना प्रभारी को मुखबिर की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है जहां पुलिस ने आरोपी के पास से एक धारदार तलवार भी बरामद की है
थाना प्रभारी गढा प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि  दौरान भ्रमण के मेडिकल गेट के सामने सूचना मिली कि सर्वेन्ट क्वाटर रोड के सामने एक व्यक्ति अपने पास तलवार लिये कोई अपराध करने की नीयत से खडा है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी सर्वेंट क्वाटर के पास एक व्यक्ति तलवार लिये घूमते हुये दिखा जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम दीपेश तिवारी, पिता कन्हैयालाल तिवारी उम्र 35 वर्ष निवसी कैलाशपुरी गुप्तेश्वर बूढी खेरमाई मंदिर के पास गुप्तेश्वर बताया जिससे तलवार जप्त करते हुये धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके विरूद्ध अवैध वसूली, मारपीट, तोडफोड, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट के 22 अपराध पंजीबद्ध है जो थाना गढा के मारपीट एवं आबकारी एक्ट  मे फरार था आरोपी दीपेश को थाना गढा मे पूर्व मे पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 137/26 धारा 34 ए आबकारी एक्ट तथा 138/26  धारा 296 बी, 333, 119 (1), 115(2),351(2),324(4),3(5) बीएनएस में भी गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय भूमिका-
कुख्यात बदमाश को तलवार सहित पकडने में उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक नीरज तिवारी, आरक्षक शैलेन्द्र पाटकर, मनोज, शेख आरिफ, हेमंत पटेल, आरक्षक चालक राजेश्वर मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button