Crime ReportsCrime ReportsJabalpurLatest NewsMP
जबलपुर में खुलेआम चली चाकू, मामूली बात पर हुआ विवाद, शहर और ग्रामीण के थानो में मामला दर्ज

जबलपुर जिले के 9 थाना क्षेत्र में मामूली बात पर चाकू बाजी और मारपीट के मामले सामने आए हैं जहां जो थाना क्षेत्र में विवाद के बाद पुलिस ने घायलों की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है वहीं पुलिस क्या कहना है कि शराब पीने के लिए पैसे मांगने की बात पर चाकू बाजी की वारदात सामने आई है जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है,
थाना गोसलपुर में भूपत प्रसाद पटेल उम्र 66 वर्ष निवासी पाली टोरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका हरिओम नाम से कछपुरा वायपास के पास ढाबा है जिसके बाजू से उसका गुटखा पान का टपरा है रात लगभग 10 बजे अपने टपरे में गुटखा पान बेच रहा था उसी समय कछपुरा निवासी रिंकू पटैल उसके टपरे में आकर बोला कि शराब पीने के लिये 500 रूपये दो, उसने रूपये देने से मना किया इसी बात पर रिंकू पटेल उसके साथ गाली गलौज करते हुये दुकान के पास पड़ा गेढ़ा उठाकर गेढ़ा से हमलाकर वायेें कान एवं हाथ में चोट पहुॅचा दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। रिपोर्ट पर धारा 296बी, 118(1), 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना माढ़ोताल में आकाश दाहिया उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम इमलई थाना पनागर वर्तमान पता आईटीआई माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मेहफिल बार में कुकिंग का काम करता है दोपहर लगभग 2 बजे अपने साले अनुराग झारिया के साथ अपनी मोटर सायकल से अपनी ससुराल नक्षत्र नगर माढोताल से अपने रूम आ रहा था जैसे ही श्रीराम कॉलेज वाली रोड़ पर पहॅुचा तभी एक मोटर सायकल में तीन लड़के आकर उससे शराब पीने के लिये उससे पेसों की मांग करने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो तीनों उसके साथ गाली गलौज करते हुये किसी नुकीली चीज से हमलाकर सिर गर्दन एवं कंधे में चोट पहुॅचा दी तथा तीनों हाथ मुक्कों से मारने की धमकी देते भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 296बी, 115(2), 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना बेलबाग में मनीषा लोधी उम्र 36 वर्ष निवासी फूटाताल बढ़ई मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि हम सभी घर में थे घर के पास मेहतर मोहल्ला निवासी रोशन गोतेल उसके घर के पास आकर उसके भाई श्याम सिंह लोधी को गाली गलौज करने लगा एवं शराब पीने के लिये एक हजार रूपये मंागने लगा, उसके भाई ने रूपये देने से मना किया तो रिपेार्ट पर धारा 296, 119(1), 351(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना बेलबाग में शुभम सोनकर उम्र 30 वर्ष, निवासी बेलबाग ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि रात्रि में वह अपने भाई आयुष के साथ छोटी ओमती कदम तलैया, लक्ष्मी चिकन शॉप के सामने खड़ा था, तब आरोपी अप्पा और अंशुल ने उनसे शराब के लिए 1000/- रुपये मांगे , रूपये देने से मना करने पर दोनो ने गाली-गलौज कर मारपीट एवं अप्पा ने आयुष पर पत्थर से हमला किया, जिससे चेहरे पर चोट आई और खून निकलने लगा , दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 296(इ), 119(1), 351(2), 3(5)बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
थाना बरेला में सुखई राम यादव उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम पुरवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अंजली पेट्रोल पम्प बरेला में वाहन में पेट्रोल डीजल भरने का काम करता है शाम लगभग 7-30 बजे वह एवं उसका साथी यशोदा बरकड़े दोनों पेट्रोल पम्प पर डियूटी पर थे उसी समय एक मोटर सायकल में तीन सौरभ साहू, अहफाज खान एवं 1 अन्य लड़का जिसे वह नहीं जानता है तीनों आये सौरभ साहू उससे 100 रूपये का पेट्रोल डालने के लिये कहा तो उसने 100 रूपये का पेट्रोल भर दिया उसने पेट्रोल के पैसे मांगे तो तीनों उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो गाली गलौज करते हुये झूमाझपटी करने लगे, सौरभ साहू ने हाथ मुक्कों से मारपीट की अहफाज खान चाकू निकालकर हमला करने के लिये दौा तो वह भाग कर आफिस के अंदर चला गया, तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये पेट्रोल डालने वाली मशीन नुकसान पहुॅचाने की कोशिश किये तथा भीड़ एकत्रित होते देख मौटर सायकल से भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 115(2), 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना घमापुर में आशीष प्रजापति उम्र 35 वर्ष निवासी बम्बा देवी मंदिर के सामने घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वकालत करता है लगभग 11-30 बजे अपने घर से झामनदास चौक जर रहा था तभी मोहल्ले का नैतिक उसके साथ गाली गलोज करने लगा, उसने गालियां देने से मना किया तो बोला कि कल तूने पुलिस को बुलवाकर होलिका जलवाई है और चंदा भी नहीं दिया अब होली की पार्टी करने के लिये 5 हजार रूपये दो, उसने रूपये देने से मना किया तो नैतिक प्रजापति उसके साथ गाली गलोज करते हुये हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगा, उसी समय नैतिक के पिता अतीश प्रजापति आकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुये मुर्गे की दुकान में रखा बका से हमला किया जिससे बका का हत्ता उसके सिर में चोट आयी उसका भाई एवं अन्य लोग आये तो दोनो पिता-पुत्र जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 296बी, 118(1), 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना चरगवां में सुरेश बर्मन उम्र 59 वर्ष निवासी ग्राम मुरकटिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मजदूरी करता है शाम लगभग 5-30 बजे वह गांव के स्कूल के सामने चबूतरे पर बैठा था उसके साथ भदई बर्मन भी बैठा तथा तभी गांव का बेड़ी बर्मन आकर शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो बेड़ी बर्मन उसके साथ गाली गलोज करते हुये लाठी से हमलाकर हाथ कमर में चोट पहुॅचा दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। रिपोर्ट पर धारा 296बी, 115(2), 119(1), 351(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना गढ़ा में देर रात देवेश कुमार भांगरे उम्र 42 वर्ष निवासी गंगासागर कोष्टा मोहल्ला गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह केमिकल एवं प्लाईबुड का व्यापार करता है रात लगभग 10-30 बजे वह अपने मोहल्ले में होलिका दहन कर रहा था तभी बाजू मोहल्ला टिकरी टोला के लड़के सिद्धू झारिया, झिंगा झारिया, निखिल पटेल एवं प्रिंस आकर उससे शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगे, उसने पैसे देने से मना किया तो चारों गाली गलोज करने लगे थे फिर मोहल्ले के लोगों के आने पर चारों भाग गये थे, दिनंाक 3-3-26 की रात लगभग 10 बजे चारों लड़के सिद्धू झारिया, छिंगा झारिया, निखिल पटेल, प्रिंस उसके घर के सामने आकर गेट खटखटाये, वह बाहर आया तो चारों गाली गलौज करते हुये शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगे, उसी समय धनंजय चक्रवर्ती भी आ गया फिर सभी गाली गलौज करने लगे एवं सिद्धू झारिया ने उसके गाल में चाटा मार दिया एवं चारों ने उसके घर पर पत्थर फैंके जिससे उसके घर की खिड़की के कांच टूट कर नुकसान हुआ है। रिपोर्ट पर धारा 296 (बी), 119(1), 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना संजीवनीनगर में शाम आयुष साहू उम्र 26 वर्ष निवासी शाहीनाका संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्लम्बर का काम करता है आज वह अपनी गाय लेने शाही तालाब जा रहा था रास्ते मे मदन ताम्रकार के घर के पास झगड़ा चल रहा था वह वहां से निकल रहा था तभी अब्बू लोधी कार से उतरकर बेसबाल के डंडा से हमलाकर सिर में चोट पहॅुचा दी तथा पकड़ कर घसीट दिया जिससे हाथ में चोट आई। रिपोर्ट पर धारा 115(2), 118(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना गोरखपुर मे वर्षा बर्मन उम्र 39 वर्ष निवासी टंेडर 1 संजीवनी अस्पताल के सामने गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि आज दोपहर लगभग 2 बजे मोहल्ले का रहने वाला सिब्बू उर्फ शुभम बर्मन एवं अमन सेन उसके घर आये एवं आवाज देकर उसके पति दिनेश बर्मन को बुलाये, तथा उसके पति से शराब पीने के लिये रूपये मांगने लगे, उसके पति ने रूपये देने से मना किया तो दोनों गालीगलौज करने लगे, गालीगलौज करने से मना करने पर सिब्बू ने चाकू से हमला कर उसके पति के पसली मे चोट पहुंचा दी, उसका लड़का योगेन्द्र बीच बचाव करने लगा तो अमन ने चाकू से हमला कर योगेन्द्र को पीठ में चोट पहुंचा दी तथा दोनों भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 296 (बी), 119(1), 118(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



