Crime ReportsCrime ReportsJabalpurLatest NewsMP
जबलपुर में गढ़ा का शातिर बदमाश गिरफ्तार, देशी रिवाल्वर के साथ कारतूस जप्त

जबलपुर में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 पल्लवी शुक्ला तथा नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा आशीष जैन के मार्गदर्शन में थाना गढ़ा की टीम द्वारा 1 आरोपी को 1 देशी रिवाल्वर एवं 1 कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी गढ़ा प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मदनमहल पहाड़ी दरगाह के पास कमर में पिस्टल खोसे हुये कोई घटना करने की फिराक में घूम रहा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, मुखबिर के बताये हुलिये का युवक मदनमहल पहाड़ी दरगाह के सामने दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम शिवा उर्फ बम्बू चौधरी पिता कैलाश चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी देवताल रामनगर थाना गढ़ा बताया, तलाशी लेने पर कमर में पीछे तरफ एक देशी रिवाल्वर खोसे मिला, चैक करने पर 1 कारतूस लोड पाया गया, आरोपी के कब्जे से 1 देशी रिवाल्वर एवं 1 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त रिवाल्वर कारतूस कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।
उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी शिवा चौधरी एक आपराधिक प्रवृति का है जिसके विरूद्ध हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, मारपीट, आर्म्स एक्ट, आबकारी सहित पूर्व से 17 अपराध पंजीबद्ध हैं।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकडने में थाना उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, आरक्षक सुरेन्द्र विश्वकर्मा, आरक्षक मनीष तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।



