Court / Notice / OrdesCrime ReportsCrime ReportsFeatured NewsJabalpurLatest NewsMP
जबलपुर में गिरोह बनाकर अवैध शराब का कारोबार करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 72 पाव देशी शराब एवं नगद 2 हजार रूपये, 1 तलवार एवं घटना में प्रयुक्त 4 मोबाईल, 1 एक्सिस जप्त

जबलपुर में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एम.डी. नागोतिया के मार्ग दर्शन में थाना गोरखपुर की टीम द्वारा संगठित गिरोह बनाकर अवैध शराब का कारोबार करने वाले 3 आरोपियो को गिरफ्तार कर 72 पाव देशी शराब नगद 2 हजार रूपये तथा 1 तलवार एवं घटना में प्रयुक्त 4 मोबाईल, 1 एक्सिस जप्त की गयी है।
थाना प्रभारी गोरखपुर नितिन कमल ने बताया कि पैट्रोलिंग के छोटी लाईन में एक एक्सिस में 2 युवक जाते दिखे जो पुलिस को देखकर महानद्दा की ओर भागने लगे तुरंत घेराबंदी कर एक्सिस सवार दोनो युवकों को रोका जिन्होंने पूछताछ पर नाम पता पूछने पर एक्सिस चालक ने अपना नाम सनी चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी पोलीपाथर लाल कुआ तथा पीछे बैठेने वाले ने अपना नाम । चौधरी उम्र 21 वर्ष निवासी पोलीपाथर बताये, एक्सिस मे रखे हरे रंग के बैग की तलाशी लेने पर 72 पाव देशी शराब कीमती 7 हजार 600 रूपये की रखी मिली जिनसे शराब के सम्बंध में पूछने पर सनी चौधरी ने बताया कि विशाल यादव निवासी ग्वारीघाट के लिये पिछले एक वर्ष से शराब परिवहन का काम करता है, विशाल यादव के बताये स्थान से शराब लाकर मोबाईल पर बताये हुये स्थान पर देता है जिसके लिये विशाल उसे 500 रूपये प्रतिदिन देता है। विशाल यादव के कहने पर सुमित अहिरवार, राज यादव, संजू उर्फ लंगडा पटेल काली मंदिर के पास ग्वारीघाट के यहॉ शराब वितरित करता है। आज विशाल यादव के कहने पर वह एवं रितिक चौधरी शराब लेकर आये है।
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त आरोपीगण संगठित गिरोह बनाकर अवैध शराब का व्यापार कर रहे है। दोनों आरोपियो के कब्जे से 72 पाव देशी शराब एवं नगदी 2 हजार रूपये तथा घटना मे प्रयुक्त 2 मोबाईल एवं एक्सिस जप्त करते हुये आरोपी सनी चौधरी, रितिक चौधरी विशाल यादव निवासी ग्वारीघाट, सुमित अहिरवार, राज यादव, संजू उर्फ लंगडा पटेल के विरूद्ध अपराध क्रमांक 90/26 धारा 34(1),42 आबकारी एक्ट एवं 112(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुये शेष आरोपियो की तलाश की गयी।
दौरान तलाश पतासाजी के विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर बादशाह हलवाई मंदिर के पास दबिश देते हुये विशाल यादव उम्र 35 वर्ष निवासी बादशाह हलवाई मंदिर के पास ग्वारीघाट को अभिरक्षा मेे लेते हुये सघन पूछताछ करने पर सनी को रूपये देकर अवैध रूप से शराब का परिवहन करवाते हुये अवैध शराब का अवैध कारोबार करना स्वीकार किया।
तलाशी लेने पर आरोपी विशाल यादव स्वयं के पास 2 मोबाईल एवं घर में एक तलवार रखे मिला आरोपी के कब्जे से 2 मोबाईल एवं 1 तलवार जप्त करते हुये आरोपी विशाल यादव को थाना गोरखपुर के अपराध क्रमंाक अपराध क्रमांक 90/26 धारा 34(1),42 आबकारी एक्ट एवं 112(2) बीएनएस में विधिवत गिरफ्तार करते हुये प्रथक से धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी विशाल यादव शातिर अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके विरूद्ध पूर्व से बलवा कर हत्या, अवैध वसूली,एवं आबकारी एक्ट के 17 अपराध पंजीबद्ध है।
उल्लेखनीय भूमिका-
अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकडने में सहायक उप निरीक्षक रावेन्द्र तिवारी, आरक्षक अर्पित, दीपक भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही।



