जबलपुर में घरेलू विवाद पर बेटे ने की पिता की हत्या, चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी नाबालिग बेटा गिरफ्तार
घरेलू विवाद पर बेटे ने की पिता की हत्या, चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी नाबालिग बेटा गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में घरेलू विवाद में 16 वर्षीय नाबालिग ने अपने पिता पर चाकू से हमला कर उसे मौत की घाट उतार दिया घटना को अंजाम देने वाले फरार आरोपी नाबालिक बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जहां पुलिस ने आरोपी बेटे पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है गंभीर रूप से घायल पिता को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
बरेला थाना प्रभारी शुभम सिंह ठाकुर ने बताया कि देर रात विक्टोरिया अस्पताल में एक व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना पर पहॅुची पुलिस को 40 वर्षिय महिला ने बताया कि 36 वर्षिय ब्यक्ति की पहली पत्नी की मृत्यु होने से उक्त व्यक्ति ने उसे पत्नि बनाकर रखा है रात लगभग 10 बजे उसका पति घरेलू बातों को लेकर शराब पीकर उससे विवाद कर गाली गलौज कर रहा था तभी पति की पहली पत्नी का 16 वर्षिय लड़के ने पति को गालियंा देने से मना किया तो पति ने 16 वर्षिय लड़के को धक्का मार दिया जिससे बेटे ने नाराज होकर घर में रखी चाकू से अपने पिता के सीने में मार दिया जिसे उपचार हेतु विक्टोरिया अस्पताल लेकर गये जहां डाक्टर ने उसके पति उम्र 36 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए पंचनामा कार्यवाही का शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दिए
आरोपी बेटा हुआ गिरफ्तार,
घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी नीता जैन घटनास्थल पर पहुॅची जिनकी उपस्थिति में पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये 16 वर्षिय विधि विवादित बालक के विरूद्ध धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर 16 वर्षिय विधि विवादित बालक को अभिरक्षा में लेते हुये मामले की जांच की जा रही है



