Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsLive NewsMP
जबलपुर में चार बदमाशों ने युवक की चाकू मार कर की हत्या, वारदात से पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की चार बदमाशों ने धारदार चाकू मार कर हत्या कर दी इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई घटना को अंजाम देने वाले चारों आरोपी मौके से फरार हो गए, घटना में घायल हुए 19 वर्षीय युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने घायल युवक को जबलपुर के मेडिकल अस्पताल रिफर कर दिया, घटना में घायल हुए युवक ने मेडिकल अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है,
मेडिकल अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि अंन्शु भार्गव उर्म 19 साल निवासी पंजाब बैंक कॉलोनी थाना कोतवाली क्षेत्र का निवासी था जहां पड़ोस के ही रहने वाले हर्ष दुबे दीपक दीपक मिश्रा आर्यन दुबे शिवम कोरी ने पुरानी बात विवाद को लेकर चारों बदमाशों ने युवक पर घर के ही सामने चाकू से हमला कर दिया घटना में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए चारों आरोपियों की तलाश में जुट गई है पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा



