Crime ReportsJabalpurLatest NewsMP
जबलपुर में दिनदहाड़े बीच बाजार चाकू से किया प्राणघातक हमला, थाने से चंद कदमों की दूरी पर चाकू बाजी की वारदात

संस्कारधानी जबलपुर में चाकू बाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है जहां बेलगाम चाकूबाज खुलेआम वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां थाने से चंद्र कदमों की दूरी पर दिनदहाड़े कमानिया गेट के पास भारत कैप हाउस दुकान में काम करने वाले एक युवक पर बेखौफ बदमाश ने चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया दिन दहाड़े हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई घटना में घायल हुए युवक को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल विक्टोरिया ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक होने की वजह से उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस,
थाना कोतवाली में मारपीट में घायल को उपचार हेतु विक्टोरिया अस्पताल से रेफर कर मेडिकल कॉलेज लाये जाने से सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुॅची पुलिस को सौरभ अहिरवार उम्र 19 वर्ष निवासी कन्याशाला के पीछे चेरीताल ने बताया कि वह कमानिया गेट के पास भारत कैप हाउस दुकान में काम करता है शाम लगभग 5 बजे वह भारत कैप हाउस के बाहर बैठकर ग्राहकोें का बुला रहा था तभी यश बैन उसके पीछे से आया और गाली गलौज करते हुये जान से मारने की नियत से चाकू से उसकी पीठ पर वार करने लगा वह नीचे गिर गया तो चाकू से हमला कर उसके वायें पैर में चोट पहुॅचा दी, यश बेन को वह बचपन से जानता है यश बेन के साथ बहुत पहले झगड़ा हो गया था तभी से बातचीत नहीं होती थी, जो उसे पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका था यश बेन ने पुराने झगड़ा को लेकर उसे जान से मारने की नियत से चाकू हमलाकर मौके से फरार हो गया

प्राण घातक हमला करने का मामला दर्ज,
घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 109(1), 296(बी) बीएनएस का मामला दर्ज किया है जहां पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा



