Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर में नगर निगम का रिश्वतखोर बाबू, ईओडब्ल्यू के चढ़ा हत्थे,

जबलपुर: आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों शनिवार दोपहर 2 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबू का नाम राकेश शर्मा बताया जा रहा है, जिसने एक नियमित कर्मचारी पी. रामाराव से उनका मेडिकल अवकाश स्वीकृत करने के बदले 3000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

पीड़ित कर्मचारी ने इसकी शिकायत ईओडब्ल्यू में की, जिसके बाद विभाग ने जाल बिछाकर आरोपी को पैसे लेते हुए पकड़ लिया। ​पी. रामाराव ने मीडिया को बताया कि वह नगर निगम के नाला गैंग में कार्यरत हैं और उन्हें अपनी ₹25,000 की सैलरी से जुड़े मेडिकल बिलों को पास करवाने के लिए बाबू राकेश शर्मा लगातार परेशान कर रहा था। आरोपी ने स्पष्ट कहा था कि बिना ₹3,000 दिए मेडिकल स्वीकार नहीं किया जाएगा। पीड़ित ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हुए रिश्वत देने के बजाय ईओडब्ल्यू से मदद मांगी, जिसके परिणामस्वरूप यह कार्रवाई सफल हुई। पुलिस अब इस मामले में अन्य संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button