Crime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर में नाबालिग से रेप, मेडिकल अस्पताल में बच्चे को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मझगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत हाई स्कूल की छात्रा 16 वर्षीय किशोरी की इंटरनेट मीडिया पर एक युवक से मित्रता हुई। युवक ने एक दिन किशोरी को मिलने बुलाया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी गर्भवती हो गई। उसने शिशु को जन्म दिया तब उसके साथ दुष्कर्म की घटना का पता चला। मामले में मंगलवार को मझगवां पुलिस ने एफआइआर की। आरोपित के विरूद्ध दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के मामला दर्ज किया गया है। आरोपित ग्राम छनगवां निवासी मोहित लोधी गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है

आरोपित मोहित का किशोरी के गांव में आना-जाना था। वह उसका पीछा करता था। गत वर्ष उसने किशोरी के इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर अपना मोबाइल नंबर भेजा। फिर फोन पर बातचीत करते हुए किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया। गत वर्ष अक्टूबर माह में वह एक दिन रात को किशोरी के घर के बाहर पहुंचा। फोन कर उसके मिलने बुलाया। फिर मोटरसाइकिल में बैठाकर अपने गांव ले गया। जहां, सूनसान जगह पर एक झोपड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी से विवाह करने का वादा किया। उसके बाद उसे वापस घर छोड़कर गांव लौट आया।

दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती हो गई। जिसकी जानकारी उसने गत वर्ष दिसंबर में आरोपित को दिया। इस पर आरोपित ने किशोरी की किट जांच किया। जिसमें उसे गर्भवती पाया तो गर्भपात की दवा लाकर दिया। किशोरी को मना करने पर उसे जबरन गर्भपात की गोलियां खिलाया। तब तक तीन माह से अधिक समय हो चुका था। किशोरी पर गर्भपात की दवा ने असर नहीं किया।

गर्भपात नहीं होने पर आरोपित ने किशोरी के साथ विवाह करने की बात कही। उसे किसी कुछ नहीं बताने के लिए बोला। कुछ समय बाद किशोरी ने विवाह के लिए पूछा तो आरोपित ने मना कर दिया। लोकलज्जा से भय से किशोरी ने घर वालों काे कुछ नहीं बताया। सोमवार को उसे पेट में दर्द होने पर स्वजन मेडिकल अस्पताल लेकर गाए। जहां, उसका प्रसव हुआ। तब पुलिस तक मामला पहुंचा।

Related Articles

Back to top button