Crime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर में पुराने विवाद पर चली युवक पर चाकू, बेख़ौप बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर के थाना लार्डगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत यादव कॉलोनी चौकी क्षेत्र के संजय नगर में उसे समय सनसनी फैल गई जब 6 से 7 बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया इस घटना में युवक को गंभीर चोट आने की वजह से उसे जबलपुर के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है यहां घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी मौके से फरार हो गई घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राण घातक हमला करने का मामला दर्ज किया है

पुराने विवाद में चली चाकू
मेडिकल अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि घायल युवक आयुष अग्रवाल उम्र 21 साल संजय नगर यादव कॉलोनी थाना लार्डगंज क्षेत्र का निवासी है युवक जब अपने घर के पास खड़ा हुआ था तो इस दौरान वहां पर 6 से 7 बदमाश बाइक में सवार होकर आए और घायल युवक से वाद विवाद करने लगे युवक ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू निकाला और युवक पर हमला कर दिया इस घटना में युवक को गंभीर चोटे आई जिसे इलाज के लिए परिजनों के द्वारा मेडिकल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कर लिया है और उसकी हालत अभी नाजुक बताई जा रही है

सूचना पर पहुंची यादव कॉलोनी चौकी पुलिस
घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंचे यादव कॉलोनी चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि घायल युवक आयुष अग्रवाल उम्र 21 साल निवासी संजय नगर यादव कॉलोनी क्षेत्र का निवासी है जिसे 7 से 8 बदमाशों ने पुराने विवाद के चलते चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया इस घटना में घायल हुए युवक को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक् की शिकायत पर प्राणघातक हमला करने का मामला दर्ज किया है जहां पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्दी उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा फिलहाल घायल युवक की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है

Related Articles

Back to top button