Crime ReportsJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर में पुलिस ने की असामाजिक तत्वोंं पर कार्रवाई

जबलपुर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर इन दिनों असामाजिक तत्वों के विरूद्ध खास अभियान चलाया जा रहा है। शहर पुलिस के साथ ग्रामीण पुलिस की ताबड़तोड़ अंदाज में असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर रहे हैं।  जुआ, सट्टा खिलाने वालों एवं अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार, के कारोबार में लिप्त आरोपियों को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु तथा चेारी, नकबजनी, एवं मारपीट तथा अन्य भादवि के प्रकरणों एवं थानों में लंबित वारंटों की तामीली हेतु आदेशित किया गया है ।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अपराध जितेन्द्र सिंह, के मार्ग निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षकों के द्वारा अपने अपने अनुभाग के थाना प्रभारियों कें द्वारा कार्यवाही करायी जा रही है।
पिछले 24 घंटे में आदतन अपराध करने वाले 49 आरोपियों के विरूद्ध धारा 129 बी.एन.एस.एस. के तहत, तथा वाद विवाद करने वाले 57 व्यक्तियों के विरूद्ध 126/135 (3) बी.एन.एस.एस (107/116 जा.फौ.) के तहत, एवं 11 व्यक्तियो के विरूद्ध धारा 170 बी.एन.एस.एस (151 जा.फौ.) के तहत की गयी है, इसी प्रकार पिछले कई वर्षो से फरार 2 गैरम्यादी, 16 म्यादी वारंटी,  को गिरफ्तार किया गया है तथा 7 व्यक्तियों के विरूद्ध 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 395 पाव देशी/अंग्रेजी एवं 7 लीटर कच्ची शराब, जप्त की गयी तथा 2 व्यक्तियो के विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 2 चाकू जप्त किये गये एवं 7 जुआडियों को जुआ खेलते हुये एवं 5 सटोरियों को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथों पकडा गया जुआडियो एवं सटोरियो के कब्जे से 5 हजार 305 रूपये जप्त किये गये।

Related Articles

Back to top button