Court / Notice / OrdesCrime ReportsJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर में बदमाशों का आतंक, युवतियों से छेड़छाड़, भाई पर किया चाकूबाजी करने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार,

जबलपुर के कैंट और सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन बदमाशों ने न केवल दो युवतियों के साथ सरेराह छेड़छाड़ की, बल्कि विरोध करने पर उनके भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया था।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था, जिसे देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) सूर्यकांत शर्मा के अनुसार, पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को दबोच लिया है और उनके पास से हमले में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए हैं।
​अपराधियों के मन में कानून का खौफ पैदा करने के लिए पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चारों चाकूबाजों का उसी इलाके में पैदल जुलूस निकाला, जहाँ उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था।
इस दौरान पुलिस ने जनता को यह संदेश देने की कोशिश की कि शहर की शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जुलूस के दौरान बदमाश कान पकड़कर माफी मांगते नजर आए। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है और शहर में गुंडा तत्वों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button