Latest News
जबलपुर में बरगी माने गांव के पास फुंलँगो एडवेंचर एरीना में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी भीषण आग
बरगी माने गांव के पास फुंलँगो एडवेंचर एरीना में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी भीषण आग

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के बरगी थाना क्षेत्र अंतर्गत माने गांव के पास फुंलँगो एडवेंचर एरीना में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई आग लगते ही मौके पर भगदड़ मच गई जहां आसपास के लोगों के द्वारा इसकी सूचना बरगी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई जहां सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम के द्वारा लगी भीषण आग में बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया इस घटना में कोई जनहानि नहीं हो पाई है फिलहाल मौके पर मौजूद सामान जलकर खाक हो गया है फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है पुलिस का कहना है कि फिलहाल शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी



